ghatshilaAugust 4, 2026
गोपालपुर के हाड़ीबंधु बारीक का अंतिम संस्कार,
विधायक ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचा
By Newsroom

घाटशिला गोपालपुर निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) घाटशिला के पूर्व नगर सचिव मृत्युंजय गोप (गोपू) के पूज्य चाचा स्वर्गीय हाड़ीबंधु बारीक का मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास गोपालपुर लाया गया, जहां परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई और नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दिवंगत के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मौके पर दुर्गा चरण मुर्मू, बाबलू मुर्मू, जगदीश भगत, गोपाल कोरी, रिंकू सिंह, अंकुर करारव, सागर पानी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


