Tuesday, September 1, 2026
ON AIR
ghatshilaSeptember 1, 2026

सिंह होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने काटा फीता

गुलदस्ता देखकर विधायक का स्वागत किया गया

By Newsroom

Share
घाटशिला। फुलडुंगरी स्थित पावर फुटबॉल मैदान के पास एनएच-18 सर्विस रोड पर सिंह होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन पहुंचे। विधायक के पहुंचने पर रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर रिंकू सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का विधिवत उद्घाटन किया। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए वेज-नॉनवेज, इंडियन, चाइनीज और तंदूरी व्यंजनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। संचालक ने साफ-सफाई, स्वाद और बेहतर सेवा देने की बात कही। सिंह होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर रिंकू सिंह ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर भोजन और अच्छी सेवा उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता रहेगी। मौके पर सागर पानी, जगदीश भगत, काजल डांस, आजाद बड़ा, अंकुर, करी सागर पानी, पप्पू सिंह, बिसु दास, किट्टू, सोनू, आयुष कुमार और इंदुभूषण कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Share

Made with Emergent