Friday, August 7, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 5, 2026

बासाडेरा में स्वास्थ्य सहिया की तत्परता से मलेरिया जांच व उपचार जारी

मलेरिया की जांच करती स्वास्थ्य सखी

By Newsroom

Share
घाटशिला प्रखंड की कालचिती पंचायत अंतर्गत बासाडेरा गांव में मलेरिया की रोकथाम और मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य सखी 24 घंटे ग्रामीणों की सेवा में जुटी हुई हैं. चिकित्सा प्रभारी के निर्देश पर वह अनुमंडल अस्पताल से उपलब्ध कराये गये मलेरिया जांच किट से ग्रामीणों की जांच कर रही हैं. जांच में मलेरिया की पुष्टि होने अथवा मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल या नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया जा रहा है. कालचिती पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ मुर्मू ने स्वास्थ्य सखी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार गांव में रहकर लोगों की सेवा कर रही हैं. समय पर जांच और इलाज की व्यवस्था से ग्रामीणों को राहत मिल रही है तथा मलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर बेहतर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने ग्रामीणों से बुखार या मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की.
Share

Made with Emergent