Saturday, September 5, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 5, 2026

घाटशिला में विश्व आदिवासी दिवस पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता का भी आयोजन

विधायक ने प्रेस वार्ता कर कहा के

By Newsroom

Share
घाटशिला,विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को घाटशिला के फुलडुंगरी स्थित पावड़ा फुटबॉल मैदान में "द ट्राइबल ऑरा – सेलिब्रेटिंग इंडिजिनस हेरिटेज" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आरडीएस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान लोक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सम्मान समारोह तथा पारंपरिक आदिवासी परिधान प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल पारंपरिक आदिवासी परिधान एवं दैनिक उपयोग की पारंपरिक वस्तुओं को ही मान्यता दी जाएगी। किसी भी प्रकार के आधुनिक (मॉडर्न) परिधान में आने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही बिना पूर्व पंजीकरण के किसी भी प्रतिभागी को भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। इच्छुक प्रतिभागी 7 अगस्त तक दिए गए संपर्क नंबरों पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। प्रथम पुरस्कार ₹20,000, द्वितीय ₹15,000, तृतीय ₹12,000, चतुर्थ ₹10,000, पंचम ₹8,000, षष्ठम ₹7,000, सप्तम एवं अष्टम ₹5,000 तथा नवम एवं दशम पुरस्कार ₹3,000 रखा गया है। वहीं 11वें से 20वें स्थान तक के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। मौके पर प्रखंड नाटक दुर्गा चरण मुर्मू प्रधान सोरेन सुखलाल हादसा सागर पानी अंकुर कॉलेज राजा सिंह रिंकू सिंह सोनाराम सोरेन जगदीश भगत आदिवासी चित्र
Share

Made with Emergent