Saturday, September 5, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 5, 2026

विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी छात्र एकता की प्रेस वार्ता, बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

9 अगस्त होगा कार्यक्रम गोपाल मैदान जमशेदपुर में

By Newsroom

Share
जमशेदपुर, आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को लेकर बुधवार को आदिवासी छात्र एकता केंद्रीय कमिटी ने प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन "अपनी पहचान को पहचानो" थीम के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी, जिसमें झारखंड सहित ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि जनसभा में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013, CNT Act, SPT Act, Wilkinson's Rule, सरना धर्म कोड, पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन, निजी क्षेत्र में स्थानीय नियोजन, टी ट्राइब्स को अनुसूचित जनजाति का दर्जा, आदिवासी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, तथा SIR और परिसीमन (Delimitation) जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, अधिकार और संवैधानिक संरक्षण के प्रति जागरूकता का भी अवसर है। उन्होंने राज्यभर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में गोपाल मैदान पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
Share

Made with Emergent