ghatshilaAugust 5, 2026
युवा समाजसेवी शुभम कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन
आशु पार्टी ज्वाइन किए कई युवा लड़के
By Newsroom

घाटशिला, मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में बुधवार को आजसू पार्टी का सदस्यता अभियान सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी शुभम सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहीस, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी नए सदस्यों का पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए रामचंद्र सहीस ने राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने के अपने वादे पूरे करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप हैं, अस्पतालों में एंबुलेंस की कमी है, बेरोजगारी के कारण युवाओं का पलायन जारी है तथा किसान, मजदूर, युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में आजसू पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और पार्टी राज्य को विकास की नई दिशा देने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, केंद्रीय सचिव राजू कर्मकार तथा जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो ने भी संबोधित किया। मिलन समारोह का संचालन मुसाबनी प्रमुख सह आजसू नेता रामदेव हेंब्रम ने किया।
इस अवसर पर शुभम सोनी, गौतम गोप, देव नमाता, अरमान अली, करण राजपूत, सूरज सिंह, सागर गोप, विशाल गोप, रहीम खान, कृष्ण मार्डी, अजय दत्त, बैजनाथ पातर सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थामा।


