Sunday, August 23, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 19, 2026

बारिश में कच्चा मकान गिरने से पीड़ित परिवार की मदद को आगे आई पंचायत

विधायक सुमित चंद्र सोरेन ने भी किया

By Newsroom

Share
घाटशिला। विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण गोपालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत दुर्गा हांसदा का कच्ची दीवार वाला खपरैल मकान गिर गया। मकान गिरने से पीड़ित परिवार के सामने रहने और खाने-पीने को लेकर काफी परेशानी उत्पन्न हो गई। स्थिति को देखते हुए गोपालपुर ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती शांखी हांसदा, समाजसेवी बेबी शर्मा एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने पीड़ित दुर्गा हांसदा और उनकी पत्नी की मदद के लिए आगे आते हुए तिरपाल और चावल की व्यवस्था कराई। मुखिया शांखी हांसदा ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस विकट परिस्थिति में पंचायत उनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर पंचायत समिति प्रतिनिधि सुमन सिन्हा, सुखलाल हांसदा, श्याम सुंदर बारी, समाय हेंब्रम, हनु बारिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Share

Made with Emergent