ghatshilaAugust 19, 2026
सालखु सोरेन की माताजी छितामनी सोरेन का 105 वर्ष की उम्र में निधन, विधायक ने जताया शोक
मेरा एक सुमित चंद्र सूरन ने उनके माताजी कोदिया
By Newsroom
घाटशिला। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत आसना पंचायत के चोड़ोईगोड़ा गांव निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सालखु सोरेन की माताजी छितामनी सोरेन का 18 अगस्त 2026 को 105 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन चोड़ोईगोड़ा गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
स्व. छितामनी सोरेन अपने पीछे दो पुत्र, पुत्रवधू, नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा मुर्मू, दासमत सोरेन, काजल डांन, सुखलाल हांसदा, अंपा हेंब्रम, विमल मार्डी, सुशील मार्डी, भरत मुर्मू, मदन सोरेन, बलराम मार्डी, बुद्धेश्वर मुर्मू, मिर्जाराम मुर्मू, अनंत विजय सोरेन, भुजु मुर्मू, कृष्णा मार्डी, ठाकुर दास सिंह, सुरेंद्र सोरेन, दिलीप मान्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


