ghatshilaAugust 4, 2026
झामुमो ने 56 पंचायतों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
दही घोड़ा है बाजार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
By Newsroom

घाटशिला, आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को घाटशिला प्रखंड की सभी 56 पंचायतों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी पंचायतों में शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनकी पवित्र स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसी क्रम में गोपालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत दाहीगोड़ा सर्कस मैदान स्थित शिबू सोरेन दैनिक बाजार परिसर में झामुमो के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष सुखलाल हांसदा एवं सौरभ बोस के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड की पहचान, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और अलग राज्य आंदोलन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष, त्याग और जनसेवा को हमेशा याद रखा जाएगा तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के वरिष्ठ नेता जगदीश भगत, सतीश सीट, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


