ranchiJuly 17, 2026
एसएसपी ने अवैध कारोबार और नक्सली गतिविधियों पर कड़ाई के दिये निर्देश
एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने पटमदा में थानों का निरीक्षण कर अवैध कारोबार और नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
By Newsroom
वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार को पटमदा, कमलपुर व बोड़ाम थानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों और दोबारा उभर रही नक्सली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने व खुफिया जानकारी जुटाने के निर्देश दिये. जुआं, मादक पदार्थ, अवैध बालू, पत्थर और लकड़ी तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाने को कहा. कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल से सटी अंतर्राज्यीय सीमा पर रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने का आदेश दिया.





