Wednesday, September 2, 2026
ON AIR
ranchiAugust 6, 2026

भूख हड़ताल के पांचवें दिन भी डटे छात्र, सोनम वांगचुक ने वीडियो संदेश जारी कर जताया समर्थन

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन

By Newsroom

Share
जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के तहत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रही। भारी बारिश के बावजूद जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पर छात्रों, अभ्यर्थियों और अभिभावकों की मौजूदगी बनी रही। आंदोलन के दौरान देशभक्ति गीतों और लघु नाटिकाओं के माध्यम से सरकार के प्रति छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसी बीच देश के प्रसिद्ध इनोवेटर Sonam Wangchuk ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो संदेश जारी कर देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल के पांचवें दिन जारी रहने की पुष्टि की। उन्होंने आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से छात्रों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने और वार्ता शुरू करने की अपील की। मेडिकल जांच टीम के अनुसार लगातार भूख हड़ताल के कारण देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आई है। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यदि राज्य सरकार छात्रों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो 10 अगस्त को छात्र विधानसभा मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जारी है तथा मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए विधायक अरुण चटर्जी, विनोद कुमार सिंह, चंद्रदेव महतो और जयराम कुमार महतो सहित कई जनप्रतिनिधि धरना स्थल पहुंचे और छात्रों का हौसला बढ़ाया।
Share

Made with Emergent