Wednesday, September 2, 2026
ON AIR
ranchiAugust 10, 2026

जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, सिमडेगा में पुतला दहन

हेमंत सोरेन जी का पुतला दहन

By Newsroom

Share
सिमडेगा। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित धांधली, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने सिमडेगा में प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना और भूख हड़ताल कर रहे हैं। इसी आंदोलन के समर्थन में सिमडेगा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के कारण लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की मांग की। अभाविप ने कहा कि छात्रों के हितों और उनकी मांगों को लेकर संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेगा। परिषद ने सरकार से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की।
Share

Made with Emergent