ghatshilaAugust 12, 2026
घायलों से मिलने रिम्स पहुंचे विधायक सोमेश सोरेन, बेहतर इलाज का दिलाया भरोसा
रिम्स में भर्ती घायल से मिलकर हालचाल लेते विधायक
By Newsroom

घाटशिला: घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन मंगलवार को रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने विस क्षेत्र के दो मरीजों का हालचाल जाना. इनमें दुर्घटना में घायल लालडीह निवासी सोयम शर्मा और फुलपाल निवासी निमाय मुर्मू शामिल हैं, जो मस्तिष्क संबंधी बीमारी के कारण उपचाररत हैं. विधायक ने दोनों मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली तथा परिजनों से भी बातचीत कर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस दौरान उन्होंने रिम्स के अधीक्षक डॉ हारेन्दर बिरुवा से मुलाकात कर मरीजों के बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित कराने का आग्रह किया. उन्होंने ईश्वर से दोनों मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मौके पर सैयम शर्मा के बड़े भाई व झामुमो कार्यकर्ता शुभम शर्मा से भी जानकारी ली गयी. गौरतलब है कि हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद सोयम शर्मा को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है.


