Wednesday, August 26, 2026
ON AIR
ranchiJuly 14, 2026

करगी रोड मालगाड़ी डिरेलमेंट का 10 घंटे में खुलासा, RPF ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

करगी रोड रेलवे स्टेशन पर हुई मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना का रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरपीएफ ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

By Newsroom

Share
जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:20 बजे करगी रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 स्थित लाइन संख्या-3 पर N-Box-914 खाली रैक के तीन वैगन पटरी से उतर गए थे। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह रेलवे ट्रैक पर जेसीबी मशीन का भारी बकेट पाया गया। जांच के दौरान आरपीएफ ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। मामले का मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Share

Made with Emergent