Monday, August 10, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 9, 2026

विश्व आदिवासी दिवस पर पावड़ा मैदान में सजा आदिवासी संस्कृति का रंग

विधायक सोमेश चंद्र सोरेन रहे मुख्य अतिथि

By Newsroom

Share
घाटशिला विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को घाटशिला के पावड़ा मैदान में आरडीएस फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘द ट्राइबल ऑरा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, देश परगना बैजू मुर्मू समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद शिबू सोरेन और रामदास सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मंच पर बुजांग टुडू, शाकुनी मुर्मू, दामु टुडू, राजेंद्र सोरेन मुंडा, भगवान हेम्ब्रम, दागन टुडू, लेबिन हेम्ब्रम, बागोन टुडू मुर्मू, पार्वती मुर्मू, शामचकी हेम्ब्रम और दुलचु सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को अंगवस्त्र और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और आदिवासी लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी सभ्यता संस्कृति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया,साथ ही साथ वीर सिद्दो कान्हू की जीवन पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया. आदिवासी कपल के द्वारा शानदार फोक डांस प्रस्तुत किया गया. विधायक सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा आकर्षक पुरस्कार रखा गया था.विजेता प्रतिभागियों को 20000 से लेकर 3000 तक का पुरस्कार दिया गया साथ ही दर्जनों प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया. कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये रखा गया। इसके अलावा अन्य स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। फोटो - कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार फोटो समझ में उपस्थित हजारों लोगों की भीड़
Share

Made with Emergent