ghatshilaAugust 4, 2026
फूलपाल इमामबाड़ा में इमाम हुसैन (रज़ि.) के शहादत के 40वें दिन 'चेहलुम' पर हुई विशेष दुआ
नमाज पढ़ने लोग
By Newsroom

घाटशिला फूलपाल इमामबाड़ा में मंगलवार को हज़रत इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु तआला अन्हु) की शहादत के 40वें दिन (चेहलुम/अरबईन) के अवसर पर श्रद्धा एवं अकीदत के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया तथा विशेष दुआ का आयोजन हुआ। 20 सफ़र को मनाया जाने वाला चेहलुम, इमाम हुसैन की शहादत के 40वें दिन की याद में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में देश, समाज और पूरी मानवता की अमन-चैन, खुशहाली, आपसी भाईचारे तथा हर प्रकार की परेशानी और आफ़त से हिफाज़त के लिए अल्लाह तआला से विशेष दुआ मांगी गई। उपस्थित लोगों ने कामना की कि पूरी दुनिया में शांति कायम रहे और सभी इंसान सुख-समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करें।
मौके पर मोहर्रम कमेटी के सचिव शेख अख्तर अली ने चेहलुम की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी इंसानियत, सत्य और न्याय की रक्षा का संदेश देती है। कार्यक्रम में सदर पैया वली, इमाम राजा वली, सरफराज शेख, अमजद अली, शेख अनवर सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। अंत में सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


