Saturday, August 22, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 19, 2026

चार फीट पानी में डूबी पुलिया, पांच गांवों का आवागमन प्रभावित

No

By Newsroom

Share
घाटशिला।बहरागोड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण बहरागोड़ा प्रखंड की ब्रामणकुंडी पंचायत में पांचबड़िया से घासपदा जाने वाली मुख्य सड़क जलमग्न हो गई है। दोनों गांवों के बीच बनी पुलिया पर करीब चार फीट पानी बह रहा है। पुलिया के डूब जाने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। पुलिया के डूबने से तादुआ, गमारिया, कुलिया, पांचबड़िया समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों को घासपदा और ब्रामणकुंडी की ओर जाने के लिए करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। हर साल बारिश में डूब जाती है पुलिया ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में यह पुलिया पानी में डूब जाती है। इसके बावजूद अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। पुलिया पर पानी बढ़ने के कारण सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्र जाने वाले बच्चों को होती है। ग्रामीणों ने बताया कि किसी मरीज को अस्पताल ले जाने की स्थिति में उन्हें करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। इससे आपात स्थिति में भी काफी परेशानी होती है। स्थायी समाधान की मांग ग्रामीणों के अनुसार पुलिया को ऊंचा कर नए सिरे से निर्माण कराने की मांग कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखी गई है। इसके बावजूद अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुलिया का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि हर वर्ष बारिश के मौसम में पांच गांवों का आवागमन बाधित न हो
Share

Made with Emergent