ghatshilaAugust 5, 2026
घाटशिला थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे, दो युवक घायल
तो लोग सड़क दुर्घटना में घायल दोनों लोग अलग-अलग जगह घायल हुए
By Newsroom

घाटशिला में दो युवक घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।
पहली घटना तामूकपाल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला अंतर्गत फुलवारी गांव निवासी नीलकंठ कटलियोई (22 वर्ष) तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।
दूसरी घटना राखा माइंस के निकट हुई। कसीदा पंचायत निवासी मोतीलाल महतो (22 वर्ष) मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मीरा मुर्मू ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उन्हें उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले गए।
दोनों मामलों की सूचना मिलने के बाद पुलिस दुर्घटनाओं के कारणों की जांच में जुट गई है।




