ghatshilaAugust 5, 2026
घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सर्पदंश के दो मरीज भर्ती, दोनों का इलाज जारी
सांप कट्टी के दाम मामले सामने आया
By Newsroom

घाटशिला, बुधवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में सर्पदंश के दो मरीजों को भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
पहला मामला घाटशिला प्रखंड के सिद्धा पंचायत अंतर्गत विक्रमपुर गांव का है। यहां के 61 वर्षीय रत्नीकर नंदी को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहीं दूसरा मामला मुसाबनी प्रखंड के रुवान गांव का है। गांव निवासी अंकित मुर्मू (लगभग 30 वर्ष) को भी सांप ने डस लिया। घटना के बाद उनकी पत्नी कृष्णा मुर्मू एवं अन्य परिजन उन्हें इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मीरा मुर्मू ने बताया कि विक्रमपुर निवासी रत्नीकर नंदी की स्थिति फिलहाल सामान्य है, जबकि अंकित मुर्मू का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार नजर है और आवश्यकता के अनुसार आगे का उपचार किया जाएगा।
समाचार लिखे जाने तक दोनों मरीजों का इलाज घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में जारी था।


