ghatshilaAugust 10, 2026
जेपीएससी मामले को ले घाटशिला अनुमंडल में दिखी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
घाटशिला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा लेती बीडीओ और थाना प्रभारी।
By Newsroom

घाटशिला।
जेपीएससी मामले को लेकर रांची में चल रहे छात्रों के धरना प्रर्दशन को देखते हुए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसको लेकर घाटशिला अनुमंडल में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न चौक चौराहो पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वही बीडीओ युनिका शर्मा, थाना प्रभारी राजेन्द्र मुंडा, कनिय अभियंता गौरव राज गुप्ता पुरे क्षेत्र का गश्त लगाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इस क्रम में विभिन्न चौक चौराहो पर तैनात पुलिस के अधिकारी एवं जवान दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन तक के सघन जांच कर रहे है। प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कुल तक में पठन पाठन सोमवार को ठप्प रहा है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को मध्यान भोजन कराकर सुबह 10.30 बजे ही छुट्टी दे दी गई। हालांकि घाटशिला अनुमंडल में कही भी छात्रो के प्रर्दशन को कई खबर नही है,ना ही किसी प्रकार के कोई गतिविधि की सूचना मिली है, वावजूद इसके प्रशासन के द्वारा सरकार के आदेश के बाद घाटशिला, बहरागोड़ा, चाकुलिया, धालभूमगढ़, गालूडीह, जादूगोड़ा, मुसाबनी समेत कई ईलाकों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी देखने को मिली। इस संबंध में लोगों का कहना था कि प्रर्दशन कारी कही और किसी स्थल पर प्रर्दशन कर सकते है, क्योंकि जेपीएससी को लेकर पुरा राज्य में बवाल मचा है, इसको लेकर कही उपद्रव ना मच जाये, इसी को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।



