Wednesday, August 19, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 13, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुनील नामाता की मौत, परिजनों ने थाना प्रभारी से की कार्रवाई की मांग

घाटशिला थाना घआओ

By Newsroom

Share
घाटशिला: धालभूमगढ़ प्रखंड के जुनबनी पंचायत अंतर्गत हरिणधुकड़ी गांव निवासी सुनील नामाता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार की रात करीब 7:30 बजे घाटशिला राजस्टेट दुर्गा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें रिम्स, रांची रेफर किया गया। परिजन उन्हें रिम्स लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार सुबह चिकित्सकों ने सुनील नामाता को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही हरिणधुकड़ी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गुरुवार को मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घाटशिला थाना पहुंचे और थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा से मुलाकात कर अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा ने परिजनों और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की जल्द पहचान कर मृतक के परिवार को न्याय दिलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सड़क सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। मौके पर पंचायत के उप मुखिया सुजन कुमार मान्ना, सरजीत नामाता, ललित मान्ना, साहब पूर्ति, विश्वनाथ गोरी, कार्तिक गोराई, दिलीप नामाता, मोनो नामाता, रिमा गोराई, नागू सडो, कार्तिक, दुलाल बागती, साजनू मुंडा, कार्तिक नामाता, हरीश चंद्र मान्ना, लालू मुंडा, बासू नामाता समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Share

Made with Emergent