ghatshilaAugust 16, 2026
एंजेल्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
घाटशिला के सभी स्कूल में 15th अगस्त का दिन झंडा तोलनहुआ
By Newsroom

कालापाथर, 15 अगस्त। एंजेल्स गार्डन स्कूल, कालापाथर में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन, जमशेदपुर की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कराटे शिक्षक गोपाल कृष्ण बनर्जी और विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिता अधिकारी भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से हुई। विद्यार्थियों ने परेड, पिरामिड और कराटे का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह भर दिया।
प्रधानाचार्या नंदिता अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी भी देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन ने स्वतंत्रता के महत्व और नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एंजेल्स गार्डन स्कूल क्षेत्र में शिक्षा का दीप जलाने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, अभिभावक और गैर-शिक्षण कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में कक्षा IX की छात्रा पूनम मानकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजता रहा।


