ghatshilaAugust 19, 2026
बारिश के कहर से सड़क ध्वस्त, गोपालपुर-पावड़ा मार्ग हुआ बंद
भारी बारिश के कारण गोपालपुर शिव मंदिर के पीछे तालाब भर जाने के कारण रास्ता क्षतिग्रस्त
By Newsroom
घाटशिला। लगातार हो रही बारिश के कारण घाटशिला क्षेत्र में सड़कें और ग्रामीण संपर्क मार्ग प्रभावित होने लगे हैं। गोपालपुर से पावड़ा जाने वाली सड़क का एक हिस्सा बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण ध्वस्त हो गया। सड़क के नीचे की मिट्टी बह जाने से मार्ग पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
बताया जा रहा है कि सुबह से लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे से पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते मिट्टी का कटाव बढ़ता गया और सड़क का हिस्सा टूटकर बह गया। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से शाम तक हुई तेज बारिश के बाद सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत कराने और आवागमन बहाल करने की मांग की है।
सड़क ध्वस्त होने के कारण आसपास के लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। बारिश जारी रहने पर सड़क का और हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।


