Wednesday, September 2, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 12, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

By Newsroom

Share
घाटशिला बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा गांव के समीप एनएच-49 पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान पोड़ासिया निवासी अमरजीत पातर (31) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमरजीत बाइक से बहरागोड़ा से अपने घर पोड़ासिया लौट रहा था। इसी दौरान खंडामौदा के समीप एनएच-49 पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
Share

Made with Emergent