Wednesday, September 2, 2026
ON AIR
jamshedpurJuly 15, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने जन्मजात दिल की बीमारी से पीड़ित 5 बच्चों का किया सफल ऑपरेशन

जमशेदपुर स्वास्थ्य विभाग ने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया. सभी बच्चे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर लौट आए हैं

By Newsroom

Share
जिला स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से जन्मजात हृदय रोग (कंजेनाइटल हार्ट डिजीज) से पीड़ित जिले के पांच बच्चों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया गया. ऑपरेशन के उपरांत सभी बच्चे स्वस्थ होकर सकुशल अपने घर लौट आये हैं. इन बच्चों में शामिल है फैयाज्जुदीन -04 वर्ष (जादूगोड़ा), जीत कुंडू - 04 वर्ष (पटमदा), नंदनी मुंडा- 06 वर्ष (बहरागोड़ा), रंजीत सोरेन- 13 वर्ष (गुड़ाबांदा) एवं सरस्वती मुर्मू- 09 वर्ष (बहरागोड़ा) जिनका मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने स्वागत किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. दिल की बीमारी से जंग जीत कर लौटे बच्चे स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को इलाज के लिए श्री सत्य साईं संजीवनी सेंटर फॉर चाइल्ड हार्ट केयर के रायपुर एवं कोंडापाका (हैदराबाद) केंद्र भेजा गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया. इन बच्चों की पहचान एवं स्क्रीनिंग राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा की गयी थी. इसके बाद डीइआइसी, सदर अस्पताल की टीम ने आवश्यक समन्वय स्थापित कर उन्हें उपचार के लिए रेफर किया. सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में दो बच्चे को रायपुर तथा तीन बच्चों को कोंडापाका, हैदराबाद भेजा गया था, जहां सभी का सफल ऑपरेशन हुआ. सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने अभिभावकों से कहा कि बच्चे में हार्ट के लक्षण पाये जाते हैं, तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में अवश्य संपर्क करें, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके. इस अवसर पर सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद तथा डॉ. राज नारायण तिवारी, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, डॉ. सुपर्णा नायक, डीइआइसी की सोशल वर्कर नमृता ठाकुर एवं कमलजीत कौर उपस्थित थे.
Share

Made with Emergent