Saturday, September 5, 2026
ON AIR
jamshedpurJuly 28, 2026

मानगो नगर निगम में गरमाई राजनीति, मेयर व पार्षदों के बीच तनातनी, ‘पार्षद एकता मंच’ के गठन पर क्या बोलीं मेयर

पार्षदों ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र के विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है।

By Newsroom

Share
मानगो नगर निगम में गरमाई राजनीति, मेयर व पार्षदों के बीच तनातनी, ‘पार्षद एकता मंच’ के गठन पर क्या बोलीं मेयर पार्षदों ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र के विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। written by Mujtaba Haider Rizvi July 28, 2026 WhatsApp Group Join Now Facebook Page Follow Now Instagram Follow Now Jamshedpur : मानगो में मेयर और पार्षदों के बीच पटरी नहीं खा रही है। दोनों गुटों के बीच तनातनी शुरू हो गई है। पार्षदों ने एकता मंच बना कर मेयर को चुनौती दे दी है। मेयर ने डैमेज कंट्रोल भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इसका असर नहीं हो पा रहा है। विरोध कर रहे पार्षदों की बागडोर किसी और के हाथ में होने की बात कही जा रही है। इन सबके बीच सिर्फ सियासत हो रही है। विकास गायब है। जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय और विकास कार्यों को गति देने के मकसद से पार्षदों ने रविवार को बैठक कर ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन किया। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व संभाले। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि निगम में किसी प्रकार का विवाद नहीं है और सभी पार्षद एक परिवार की तरह मिलकर मानगो के विकास के लिए कार्य करेंगे। बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने एक-दूसरे का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को पारदर्शिता, एकजुटता और जनहित को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनीता श्रीवास्तव, हुमा अफरीन, जेबा फातिमा, इरफाना खातून, रिया शुक्ला, फिरोज खान, हेमंत कुमार सिंह, नुरुल हक अंसारी, जोली परवीन, मुस्तकीम अंसारी, जितेंद्र कुमार साव, अशोक कुमार, अशोक बरनवाल, ललिता कुमारी, प्रियंका सिंह, राजेश सिंह, राजू प्रजापति, मोमिता चटर्जी, सुशीला शर्मा और रविंद्र सिंह सहित कई पार्षद मौजूद रहे। बैठक में पार्षदों ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र के विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। उनका आरोप था कि जनता की समस्याएं लेकर निगम पहुंचने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि निगम में विकास के बजाय आरोप-प्रत्यारोप और श्रेय लेने की राजनीति हावी हो गई है तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका सीमित कर दी गई है। इसी कारण जनता की आवाज को संगठित और प्रभावी ढंग से उठाने के लिए ‘पार्षद एकता मंच’ का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी अध्यक्ष : राजेश सिंह संयोजक : रविंद्र सिंह उपाध्यक्ष : जेबा परवीन महासचिव : नुरुल हक अंसारी सचिव : हुमा अफरीन सह-सचिव : अनीता श्रीवास्तव एवं हेमंत सिंह मीडिया प्रभारी : नाम घोषित नहीं किया गया। मेयर बोलीं- सभी पार्षद सम्मानित हैं, संवाद से होगा समाधान पार्षदों की बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहां सभी 34 वार्डों के पार्षद जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और उनकी भावनाओं, सुझावों तथा समस्याओं का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निगम में किसी प्रकार का विवाद नहीं है और “हम सब एक परिवार हैं, टीम मानगो हैं।” मेयर ने कहा कि यदि किसी पार्षद को किसी विषय पर असंतोष या नाराजगी है तो उसका समाधान बातचीत और आपसी संवाद के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक मेयर के रूप में उन्हें पार्षदों का सम्मान भी स्वीकार है और शिकायतें भी, क्योंकि यह एक परिवार की तरह है। परिवार बड़ा होता है तो छोटी-मोटी नोकझोंक स्वाभाविक है, लेकिन सभी गलतफहमियां मिल-बैठकर दूर कर ली जाएंगी। सुधा गुप्ता ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य राजनीति नहीं, बल्कि मानगो की जनता को बेहतर सड़क, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी पार्षदों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग और सकारात्मक सुझाव देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रत्येक वार्ड का समान रूप से विकास होगा और किसी भी क्षेत्र या पार्षद के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पारदर्शिता, संवाद और सहयोग के जरिए सभी मतभेद दूर होंगे तथा मानगो नगर निगम विकास, सुशासन और जनसेवा का आदर्श मॉडल बनकर उभरेगा।
Share

Made with Emergent