Sunday, August 16, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 12, 2026

सोना देवी विश्वविद्यालय में 13 अगस्त को होगा इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम घाटशिला।

कल सुबह 10:30 बजे होगा कार्यक्रम

By Newsroom

Share
घाटशिला के नए सत्र 2026-27 के विद्यार्थियों के लिए 13 अगस्त को इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में करीब दो हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों, मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए आकर्षक मंच तैयार किया गया है। मुख्य मंच के सामने लगभग दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर सम्मानित अतिथियों के लिए विशेष व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में टाटा स्टील समेत अन्य कंपनियों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान झारखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कोलकाता के म्यूजिकल बैंड द्वारा भी प्रस्तुति दिए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। मुख्य मंच के अलावा सामने की ओर एक तोरण द्वार भी बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार इंडक्शन कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं से परिचित कराना है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, यूनिट प्रमुख, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकों के भी शामिल होने की संभावना है।
Share

Made with Emergent