jamshedpurJuly 22, 2026
नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
By Newsroom

चाईबासा : नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर एनएसयूआई ने मंगलवार चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच करो और छात्रों को न्याय दो जैसे नारों की गूंज सुनाई दी।एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और मेहनत के साथ किया गया विश्वासघात है। लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले पेपर लीक से उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिर जाता है।



