Wednesday, September 2, 2026
ON AIR
jamshedpurJuly 14, 2026

सीतारामडेरा में चार किशोरों पर धारदार हथियार से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

सीतारामडेरा मुखी बस्ती में नशेडियों ने चार किशोरों को हमला कर किया जख्मी, घायल चारों किशोरों को एमजीएम में कराया गया भर्ती

By Newsroom

Share
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित मुखी बस्ती में मंगलवार शाम चार किशोरों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में चारों घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे गोल्टू, प्रिंस और कबीर नामक युवक एक स्थान पर बैठे थे। इसी दौरान पास में कुछ बच्चे फुटबॉल खेल रहे थे। खेलते-खेलते गेंद उन युवकों के पास चली गई। आरोप है कि जब अरुण गेंद लेने पहुंचा तो वहां मौजूद युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर 13 वर्षीय प्रेम, 18 वर्षीय भरत कर्मकार और 14 वर्षीय अंश मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने चापड़, डैगर और लोहे के कड़े से हमला कर दिया, जिससे चारों घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना सीतारामडेरा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share

Made with Emergent