Wednesday, August 26, 2026
ON AIR
jamshedpurJuly 14, 2026

NAMASTE दिवस पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, हेल्थ चेकअप और PPE किट के प्रति किया गया जागरूक

स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित

By Newsroom

Share
जमशेदपुर: स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने मंगलवार को NAMASTE (National Action for Mechanized Sanitation Ecosystem) दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, सुरक्षा जागरूकता अभियान और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का बेहतर स्वास्थ्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत नींव है। इस अवसर पर कर्मियों को PPE (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट) किट के सही उपयोग, सुरक्षित कार्य प्रणाली और कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक मशीनों के उपयोग को बढ़ावा देने और मैनुअल सफाई की प्रथा को समाप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें सुरक्षा और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई और कर्मियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जेएनएसी ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
Share

Made with Emergent