ghatshilaAugust 11, 2026
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में घाटशिला बंद*
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से बंद में सहयोग की अपील की, कई प्रतिष्ठान रहे बंद*
By Newsroom

JPSC एवं JSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस बल प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को एक दिवसीय झारखंड बंद का आयोजन किया गया। बंद का असर घाटशिला में भी देखने को मिला। *भारतीय जनता पार्टी जिला पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के नेतृत्व में* बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाटशिला बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर दुकानदारों और व्यवसायियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान कई दुकानों को बंद कराया गया।
बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार के विभिन्न हिस्सों में घूमकर व्यापारियों से संवाद किया और JPSC एवं JSSC अभ्यर्थियों की मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करने का आग्रह किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष *लखन मार्डी ने कहा कि* राज्य के युवा अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों और भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहे थे। ऐसे में आंदोलनरत अभ्यर्थियों पर पुलिस बल का प्रयोग किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।युवाओं के सम्मान, रोजगार और न्याय की लड़ाई में भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से उनकी आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
*बाबूलाल सोरेन ने कहा कि* युवाओं को रोजगार और बेहतर भविष्य की उम्मीद होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करते हैं। सरकार को उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनकर उचित समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनके साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
*भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि* युवा किसी भी राज्य की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। JPSC एवं JSSC अभ्यर्थियों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सुबह से ही सक्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानदारों से सहयोग मांगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने की अपील की।
*इस अवसर पर* अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, वरिष्ठ नेता शिवरतन अग्रवाल, जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव, जिला उपाध्यक्ष राहुल पांडे, जिला मंत्री कृष्णा शर्मा, गीता मुर्मू, मंडल अध्यक्ष विजय पांडे, सत्यनारायण पुष्टि, सुबोध सिंह, बृजेश सिंह, दीपक दंडपात, मंटू सिंह, सुभाष बनर्जी, विवेक महापात्र, सुमित सिंह राजपूत, सुरेंद्रनाथ, जगन्नाथ कालिंदी, दिनेश वाल्मीकि, सरोज दत्त, पिंटू गुप्ता, नीतिश सिंह, राहुल नाथ, देवांशु उपाध्याय, शिवा, रवीना वाल्मीकि, दुलाल, साहिल आनंद, अभिषेकी शुक्ला सस्ती गोराई समेत काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More In ghatshila

सोना देवी विश्वविद्यालय में चौथा इंडक्शन कम ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को सफलता के दिए मंत्र

घाटशिला में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, ‘एक परिवार–एक मतदान केंद्र’ पर दिया जोर



