jamshedpurJuly 14, 2026
जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं।
By Newsroom

जमशेदपुर:
समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जाति प्रमाण पत्र, जमीन विवाद, अतिक्रमण, बिजली बिल सुधार, नाली निर्माण, लंबित भुगतान, चिकित्सा सहायता, उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों का निस्तारण तत्काल संभव है, उन्हें उसी दिन पूरा किया जाए, जबकि अन्य मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।



