Wednesday, September 2, 2026
ON AIR
jamshedpurJuly 28, 2026

आदित्यपुर में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में गोली लगने से गंभीर, पुलिस जांच में जुटी, जमशेदपुर में एक पर चाकू से हमला

8 से 10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने विशाल गोराई को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनकी कमर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

By Newsroom

Share
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। गम्हरिया रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे अंडरपास के पास घर लौट रहे गोराई होटल के संचालक विशाल गोराई पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। दूसरी घटना में सीएंडडब्ल्यू इंचार्ज पर टाटा नगर यार्ड में चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में इंचार्ज लहू लुहान हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि 8 से 10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने विशाल गोराई को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली उनकी कमर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है
Share

Made with Emergent