jamshedpurJuly 20, 2026
चाईबासा में होर्डिंग टांगने के दौरान 11 KV तार की चपेट में आया युवक, नाजुक हालत में जमशेदपुर रेफर
पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ पेट्रोल पंप के समीप विज्ञापन का होर्डिंग लगाने के दौरान एक युवक हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया है, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
By Newsroom

स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बची जान
हादसे के फौरन बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग से संपर्क कर विद्युत आपूर्ति ठप करवाई। इसके बाद लहूलुहान और झुलसी हालत में युवक को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया।



