jamshedpurJuly 14, 2026
16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन जमशेदपुर की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, भक्ति और संस्कृति से सराबोर होगा शहर
पूर्वी भारत के प्रमुख आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल इस्कॉन जमशेदपुर की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा-2026 का आयोजन 16 जुलाई (गुरुवार) को किया जाएगा
By Newsroom

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य रथों के साथ निकलने वाली यह ऐतिहासिक यात्रा एक बार फिर पूरे शहर को भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता के रंग में रंग देगी।
रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। जमशेदपुर के अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने पहुंचेंगे। पूरे मार्ग पर भजन-कीर्तन, संकीर्तन, पुष्पवर्षा और भगवान जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बनेगा।
इस्कॉन जमशेदपुर की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, प्रसाद वितरण और स्वयंसेवकों की विशेष व्यवस्था रहेगी, ताकि श्रद्धालु सुचारू रूप से रथ यात्रा में शामिल हो सकें।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। धार्मिक मान्यता के अनुसार रथ यात्रा में भगवान के रथ को खींचने का विशेष महत्व है और इसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन भक्ति, आस्था और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल रहेगा।



