Friday, August 14, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 11, 2026

सड़क हादसा में केंद्रीय विद्यालय छात्र की मौत

एक गंभीर रूप से घायल

By Newsroom

Share
मुसाबनी से लौट रहे बाइक सवार दो युवक ने सामने से आ रहे छोटे हाथी (जीतू) वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा पत्थरगोड़ा स्कूल के पास हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का एक पैर टूट गया है। मृतक की पहचान लालडी निवासी 17 वर्षीय सक्षम सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायल सुरदा क्रॉसिंग निवासी हर्षित कर्मकार, उम्र 17 वर्ष, बताया गया है। दोनों केंद्रीय विद्यालय सुरदा के छात्र थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूल में करीब 1:40 बजे छुट्टी होने के बाद दोनों छात्र किसी दोस्त से मिलने के लिए मुसाबनी गए थे। वहां से बाइक से वापस सुरदा की ओर लौटने के दौरान पत्थरगोड़ा स्कूल के समीप सामने से मुसाबनी की ओर जा रहे छोटे हाथी वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाबनी पहुंचाया। चिकित्सा प्रभारी असलम मादी ने जांच के बाद सक्षम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्षित कर्मकार को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे एमजीएम न ले जाकर टीएमएच ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुसाबनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पदाधिकारी अंकित कुमार तथा मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायल छात्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
Share

Made with Emergent