dhanbadJuly 28, 2026
धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला माफिया पर शिकंजा कस जब्त की150 करोड़ की संपत्ति व डेढ़ करोड़ नकद
ईडी के अनुसार, अब तक की जांच में करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद, बैंक खातों में जमा राशि, म्यूचुअल फंड सहित लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं।
By Newsroom
धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला माफिया पर शिकंजा कस जब्त की150 करोड़ की संपत्ति व डेढ़ करोड़ नकद
ईडी के अनुसार, अब तक की जांच में करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद, बैंक खातों में जमा राशि, म्यूचुअल फंड सहित लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं।
written by Mujtaba Haider Rizvi July 28, 2026
RANCHI: जेपीएससी-2 घोटाले में ईडी ने मनी लाउंड्रिंग जांच तेज की। 28 आरोपित अधिकारियों की संपत्ति और पोस्टिंग का विवरण राज्य सरकार से मांगा गया।
WhatsApp Group
Join Now
Facebook Page
Follow Now
Instagram
Follow Now
Dhanbad : अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को धनबाद में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने कथित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और उसके सहयोगियों से जुड़े 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह शुरू हुई और देर रात तक जारी रही।
ईडी के अनुसार, अब तक की जांच में करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद, बैंक खातों में जमा राशि, म्यूचुअल फंड सहित लगभग 150 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं। इसके अलावा छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में जमीन और अन्य अचल संपत्तियों से जुड़े सेल डीड भी मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एजेंसी इन दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है और अन्य निवेश से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच जारी है।
इस कार्रवाई में एलबी सिंह के अलावा अनिल गोयल, गणेश यादव, पप्पू मंडल, अनूप चौहान, हरेंद्र चौहान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रोहित यादव तथा उनके सहयोगियों के ठिकानों को भी शामिल किया गया। ईडी ने इस मामले में चार अलग-अलग ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच एजेंसी को संदेह है कि अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति अर्जित की गई है।
इससे पहले 21 नवंबर 2025 को भी ईडी ने धनबाद और दुमका में एलबी सिंह तथा उसके सहयोगियों के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान दो करोड़ 20 लाख रुपये नकद और 150 से अधिक जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए थे। पिछले अभियान में मिले साक्ष्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही इस बार दोबारा व्यापक कार्रवाई की गई है।



