Wednesday, September 2, 2026
ON AIR
dhanbadJuly 14, 2026

धनबाद मंडल का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 861 यात्री पकड़े गए; ₹8.71 लाख जुर्माना वसूला

बिना टिकट यात्रा और रेलवे नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। दिन और रात में चले इस अभियान के दौरान स्टेशनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई।

By Newsroom

Share
धनबाद: बिना टिकट यात्रा और रेलवे नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। दिन और रात में चले इस अभियान के दौरान स्टेशनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में सफर और बिना बुकिंग के सामान लेकर यात्रा करने वाले 861 यात्रियों को पकड़ा गया। रेलवे अधिनियम के तहत इन यात्रियों से ₹8,71,530 का जुर्माना वसूला गया। टिकट जांच अभियान के दौरान प्रमुख रेलवे स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गई। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को भविष्य में वैध टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करने की सलाह दी। धनबाद मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश और यात्रा से पहले उचित टिकट अवश्य लें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे टिकट जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share

Made with Emergent