Wednesday, August 12, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 11, 2026

डॉ. शंकर टुडू ने अनुमंडल अस्पताल घाटशिला के उपाधीक्षक का पदभार संभाला

डॉक्टर शंकर टुडे

By Newsroom

Share
घाटशिला। अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को डॉ. शंकर टुडू ने अस्पताल के उपाधीक्षक के पद का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अस्पताल के संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। डॉ. टुडू ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने की बात कही। उनके पदभार ग्रहण करने पर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका स्वागत किया और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
Share

Made with Emergent