Wednesday, August 12, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 5, 2026

विश्व आदिवासी दिवस: पावड़ा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का विधायक ने लिया जायजा

हावड़ा मैदान का किया क्यों निरीक्षण विधायक सुभाष चंद्र सुरेंद्र द्वारा

By Newsroom

Share
घाटशिला: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पावड़ा मैदान, घाटशिला में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए घाटशिला विधायक रमेश चंद्र सोरेन ने बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्षमता वाले पंडाल का निर्माण किया जाए। साथ ही पूरे आयोजन स्थल पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विधायक ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। इसे गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी कार्यकर्ता समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान जगदीश भगत, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सुशील मार्डी, काजल डश्वन, सुखलाल हांसदा, रिंकू सिंह, सागर पानी, सौरभ बोस सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Made with Emergent