Monday, August 24, 2026
ON AIR
ghatshilaAugust 19, 2026

लगातार बारिश से खेत लबालब, किसानों के खिले चेहरे; दारिसाई में 63.8 मिमी बारिश दर्ज

अभी तक 16 गेट खुल गए हैं गैलरी पर आज का और दो गेट खुलने बाकी है

By Newsroom

Share
घाटशिला। घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हुई बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए हैं। धान की रोपनी के लिए अनुकूल स्थिति बनने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। गालूडीह बराज के 18 में से 16 गेट खोल दिए गए हैं। दारिसाई मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 16 अगस्त को 2.4 मिमी, 17 अगस्त को बारिश नहीं हुई, जबकि 18 अगस्त को 61.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह संबंधित अवधि में कुल 63.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। खेतों में पर्याप्त पानी, धान की रोपनी में तेजी लगातार बारिश से घाटशिला क्षेत्र के खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है। पानी के अभाव में जिन किसानों की धान रोपनी का काम रुका हुआ था, उन्होंने अब तेजी से रोपनी शुरू कर दी है। किसानों को उम्मीद है कि मौसम का साथ मिलने से इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी। बारिश से खेतों में नमी और पानी की पर्याप्त उपलब्धता होने के कारण धान की रोपनी के लिए अनुकूल स्थिति बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों की तैयारी और रोपनी के काम में जुट गए हैं। बारिश धान की रोपनी के लिए फायदेमंद : डॉ. सीमा सिंह कृषि विज्ञान केंद्र, दारिसाई की वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. सीमा सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों की बारिश धान की रोपनी के लिए काफी फायदेमंद है। जिन किसानों के खेतों में पानी की कमी के कारण रोपनी का काम रुका हुआ था, वे अब तेजी से रोपनी का काम पूरा कर सकते हैं। उन्होंने सब्जी उत्पादक किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने की सलाह दी है, ताकि अतिरिक्त पानी खेत में जमा नहीं हो और फसल को नुकसान से बचाया जा सके। गालूडीह बराज के 12 गेट खोले गए इधर, लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए गालूडीह बराज के 18 में से 12 गेट खोल दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़कर फ्लड लेवल 92.4 तक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बराज और आसपास के इलाकों में लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बारिश जारी रहने की स्थिति में नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना को देखते हुए स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। लोगों और मछुआरों को सतर्क रहने की अपील स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने को देखते हुए आसपास के लोगों से नदी और बराज के आसपास जाने में सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं, मछुआरों को भी नदी में जाने से सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। रिश से जहां किसानों को धान की रोपनी के लिए बड़ी राहत मिली है, वहीं नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन के सामने जलभराव और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ गई है।
Share

Made with Emergent